PM Kisan Yojana 19th Installment Date: देशभर के करोड़ों किसानों को प्रत्येक चार महीने में केंद्र सरकार की तरफ से ₹2000 की एक किस्त, उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाती है। यह आर्थिक सहायता, देश के किसान भाइयों को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत, हर साल किसान भाइयों को ₹6000 की मदद दी जाती है, जो हर साल तीन किस्तों के रूप में मिलती है।
साल 2025 की इस योजना के अंतर्गत, पहली किस्त और टोटल 19वीं किस्त प्राप्त होने वाली है, लेकिन सभी किसान भाई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कब तक आपको अगली किस्त की राशि प्राप्त हो सकती है।
PM Kisan Yojana 19th Installment Date
पीएम किसान योजना, देश के किसानों के लिए शुरू की गई ताकि जो किसान आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं, उनकी थोड़ी बहुत सहायता की जा सके। खेती करने के दौरान, किसानों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए कई बार उनकी फसल का नुकसान भी हो जाता है। सरकार, अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसान भाइयों की मदद करने की कोशिश करती है, ताकि देश में कभी अन्न, फल, सब्जियों की कमी ना हो। इन्हीं में से एक योजना है पीएम किसान योजना।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
पीएम किसान योजना के माध्यम से, ऐसे छोटे और सीमांत किसानों को लाभ देना है, जिन्हें अपनी खेती-बाड़ी को कंटिन्यू रखने के लिए पैसों की जरूरत है। नगद सहायता प्राप्त होने की वजह से, यह किसान इसका उपयोग खेती के बीज खरीदने के लिए, अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए या खाद खरीदने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना से किसानों की बहुत ज्यादा मदद नहीं होती है, लेकिन सरकार की तरफ से यह एक छोटी सी पहल है।
पीएम किसान योजना का लाभ लेने की पात्रता
अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ पात्रताओं को आपको पूरा करना होता है, तभी आपको इस योजना का लाभ मिलता है।
सबसे पहले, आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी। जो भी किसान भाई आवेदन कर रहे हैं, उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक। आपके पास, आपकी खेती-बाड़ी से जुड़ी हुई जमीन के संपूर्ण दस्तावेज होना जरूरी है। किसान के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में या इनकम टैक्स के दायरे में नहीं होना चाहिए।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त
19वीं किस्त का लाभ जल्दी ही किसानों को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का उपयोग करके, इस योजना का लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में या मार्च के पहले सप्ताह में, आपको पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी होती हुई मिल सकती है, हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है।
पीएम किसान योजना की स्टेटस कैसे चेक करें
सभी किसान भाई, पीएम किसान योजना की स्टेटस अपने मोबाइल से बहुत आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले, आपको पीएम किसान योजना का पोर्टल ओपन कर लेना है। यहां पर, आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद, आपको किसान रजिस्ट्रेशन नंबर या अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर देना है। जैसे ही आप सबमिट करके ओटीपी से वेरीफाई करेंगे, स्क्रीन पर आपको सभी जानकारी नजर आने लगती है।