Tarbandi Yojana Online Registration 2025: खेतों के चारो तरफ तारबंदी करने के लिए शुरू हुए आवेदन, जल्दी करे फॉर्म अप्लाई

Tarbandi Yojana Online Registration 2025: किसान भाइयों को खेती करने के दौरान विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी एक परेशानी है कि आवारा और जंगली पशु खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर देते हैं। ऐसे में खेत के चारों तरफ तारबंदी करना जरूरी हो जाता है। तारबंदी करने में बहुत मोटा पैसा खर्च होता है, ऐसे में सरकार, राज्य सरकार के साथ मिलकर किसान भाइयों की मदद करती है।

सरकार द्वारा तारबंदी योजना चलाई जाती है। इसमें किसान भाइयों को तारबंदी करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है, ताकि उनकी फसलों को सुरक्षित रखा जा सके। इस समय तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

Tarbandi Yojana क्या है?

राजस्थान सरकार द्वारा तारबंदी योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना का शुभारंभ साल 2017 में हुआ था। किसान भाइयों को इस योजना के अंतर्गत हर साल रजिस्ट्रेशन करना होता है। जो भी किसान भाई अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी कर रहा है, वह इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्राप्त कर सकता है।

खेत की चारों तरफ तारबंदी करने में जितना खर्चा आता है, सरकार उसका 60% सब्सिडी के रूप में उपलब्ध करवाती है, ताकि किसान भाइयों को यह तारबंदी करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। गरीब और मध्यम वर्गीय किसान भाइयों के लिए यह योजना लाभदायक है।

तारबंदी योजना के लाभ / Benefits of Tarbandi Scheme

  • तारबंदी योजना के अंतर्गत किसान भाइयों को तारबंदी के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • तारबंदी करने में जितना खर्चा होता है, उसका अधिकतम 60% अनुदान के रूप में मिलता है।
  • अनुदान की यह राशि डायरेक्ट किसान भाई के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।
  • आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा होने की वजह से फसल उत्पादन बढ़ता है।

तारबंदी योजना की पात्रता / Eligibility Criteria of Tarbandi Yojana

  • राजस्थान के स्थायी निवासी किसान भाइयों को इस योजना का लाभ मिलता है।
  • आवेदन करने वाले किसान भाई की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है।
  • किसान के पास न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना आवश्यक है।
  • एक किसान भाई को अधिकतम एक बार ही इस योजना का लाभ मिलता है।

Required Documents

तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसकी लिस्ट हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • बैंक खाते की पासबुक

Tarbandi Yojana Online Registration Process

राजस्थान के निवासी सभी किसान भाई इस समय तारबंदी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है, ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या ना आए।

  1. सबसे पहले आपको तारबंदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  2. यहां से आपको तारबंदी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है और A4 साइज पेपर पर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  3. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है और दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी अटैच कर देनी है।
  4. अब इस आवेदन फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ अपने जिले के कृषि कार्यालय में जमा करवा देना है।
  5. आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन करने के बाद, सब्सिडी की राशि आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Conclusion

सभी किसान भाइयों को खेती करने के दौरान अपनी फसलों को सुरक्षित रखना होता है। इसके लिए उन्हें खेत के चारों तरफ तारबंदी करना जरूरी होता है। राजस्थान सरकार की इस तारबंदी योजना के माध्यम से किसान भाई 60% की सब्सिडी प्राप्त करके कम खर्चे में अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
5